Bollywood News


गैम्बिट पर फिल्म का काम जारी: टैटम

गैम्बिट पर फिल्म का काम जारी: टैटम
हॉलीवुड अभिनेता चांनिंग टैटम का कहना है कि कॉमिक्स किरदार गैम्बिट पर बनने वाली फिल्म पर काम चल रहा है और फिलहाल वकील इससे संबंधित कागजी काम कर रहे हैं।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 34 वर्षीय टैटम कहते है कि फिलहाल फिल्म उनके हाथ में नहीं है और फिलहाल स्टाफ इससे संबंधित कानूनी प्रक्रिया खत्म कर रहा है।

उन्होंने कहा, "गैम्बिट पर वैसा ही काम चल रहा है, जैसा संभवत: हो सकता है।" टैटम को मार्वल कॉमिक्स का किरदार गैम्बिट पसंद आया और वह अपने किरदार में बदलाव लाने की योजना बना रहे हैं।

End of content

No more pages to load