Bollywood News


​सैंड्रा ​के घर में चोरी के लिए घुसा चोर पुलिस की गिरफ्त में

​अभिनेत्री सैंड्रा बुलक​ के घर में हुई चोरी के बाद उनकी खैर-खबर देते हुए ​उनके प्रवक्ता ​ने कहा कि बुलक को कोई चोट नहीं पहुंची और वह ​बिलकुल ठीक है।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार​,​ यहोशू कॉर्बेट (39) नामक एक शख्स को रविवार तड़के 'ग्रेविटी' फिल्म की नायिका बुलक के लॉस एंजेलिस स्थित घर में चोरी की नीयत से घुसने की कथित कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया। उस पर मामला दर्ज कर लिया गया है।​

​ घटना के समय बुलक घर में ही मौजूद थीं। घटना शनिवार को उस समय घटी जब वह कैलिफोर्निया के कल्वेर सिटी में आयोजित गाइज च्वाइज अवार्ड्स समारोह में शामिल होने के बाद घर लौटीं।​

​ बुलक के प्रवक्ता ने ​'​बसाइट पीपुल डॉट कॉम​'​ को बताया​, "उनके घर से एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया था​। उन्हें चोट नहीं आई है और वह एकदम ठीक हैं।​"​

End of content

No more pages to load