पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स और उनकी छोटी बहन जैमी लिन के बीच नौ साल का अंतर है, और उम्र के इतने अंतर को देखते हुए जैमी को लगता है कि उनकी बड़ी बहन उनके लिए माँ के जैसी हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, लिन ने कहा, "मुझमें और मेरी बहन की उम्र में इतना अधिक अंतर है कि मैं सोचती हूं कि वह मेरे लिए एक तरह से मेरी दूसरी मां हैं।"
उन्होंने कहा, "वह मेरे प्रति बहुत मददगार और उत्साह बढ़ाने वाली रही हैं और वह मेरी सबसे बड़ी प्रशंसक जैसी हैं। वह हमेशा मेरे साथ खड़ी रही हैं।"
ब्रिटनी मेरे लिए मां जैसी हैं: जैमी
Friday, June 13, 2014 18:08 IST


