पॉप स्टार मैडोना संभवत: इंग्लिश इलेक्ट्रॉनिक संगीत समूह डिस्क्लोशर के साथ काम करेंगी। मैडोना ने हाल ही में न्यूयॉर्क में इस संगीत समूह की प्रस्तुति का समर्थन किया।
'हंग अप' गीत गाने वालीं मैडोना की ब्रिटिश नर्तक बंधुओं गाइ और होवार्ड लॉरेंस की हालिया प्रस्तुति के बाद उनसे दोस्ती हो गई है।
मैडोना ने हाल में गवर्नरस बॉल उत्सव में हुए नर्तक बंधुओं के शो के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीनों की मौजूदगी वाली एक तस्वीर पोस्ट की और उसके अनुशीर्षक में लिखा, "जगमगा रहे हैं। पूर्ण डिस्क्लोशर, नृत्य, आनंद, जिंदगी।"
उन्होंने अपनी भी दो तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह मंच की बाजू में खड़ी हैं।
अब डिस्क्लोशर के साथ काम करेंगी मैडोना
Friday, June 13, 2014 18:08 IST


