सुपरमॉडल मिरांडा केर अब पहले से अधिक बेहतर महसूस करती हैं। क्योंकि उन्होंने अपना खुद का स्टाइल ढूंढ़ लिया है।
ऑस्ट्रेलियाई मॉडल मिरांडा ने जब फिल्म जगत में कदम रखा था तो वह साधारण और लड़कों जैसे कपड़े पहनती थीं। लेकिन हाल के सालों में उन्होंने खुद पर अधिक साहस से पहने जाने वाले कपड़े आजमाएं हैं, और इससे वह अधिक आश्वस्त महसूस करती हैं।
वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, मिरांडा ने कहा, "पिछले 10 सालों में मैंने अपने अपने नारीत्व का विकास किया है। मैं वे कपड़े पहनना पसंद करती हूं, जिन्हें पहनकर मेरे शरीर को सुखद एहसास हो।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं अच्छे माने जाने वाले कपड़ों की अपेक्षा वे कपड़े पहनना पसंद करती हूं जिन्हें पहनकर मैं अच्छा महसूस करूं।"
स्टाइल बदलकर ज्यादा बेहतर महससू करती हैं मिरांडा
Saturday, June 14, 2014 15:14 IST


