हॉलीवुड निर्देशक जॉन फेवरो ने अभिनेत्री स्कारलेट जॉनसन और रॉबर्ट डोउनी जूनियर का उनकी फिल्म 'शेफ' का हिस्सा बनने के लिए आभार जताया है।
फेवरो ने कहा, "मैं रॉबर्ट और स्कारलेट के सहयोग का आभारी हूं। वे सचमुच में मेरे अच्छे मित्र हैं। फिल्म में भूमिकाएं कर उन्होंने मेरी मदद की है।"
'आयरन मैन' सीरिज की फिल्मों का निर्देशन कर चुके फेवरो की फिल्म 'शेफ' भारत में शुक्रवार को रीलिज हो रही है। एमवीपी इंटरटेनमेंट इंडिया द्वारा वितरित इस फिल्म के लेखक भी फेवरो हैं। इस फिल्म में उन्होंने बावर्ची कार्ल कास्पर की भूमिका भी निभाई है। फिल्म में सोफिया वर्गारा और डस्टिन हॉफमैन भी हैं।
स्कारलेट और डाउनी मेरे सबसे अच्छे दोस्त: फेवरो
Saturday, June 14, 2014 15:14 IST


