Bollywood News


​अब ​स्टेफानी का काम देखेंगे क्रिस्टिना के प्रबंधक

​अब ​स्टेफानी का काम देखेंगे क्रिस्टिना के प्रबंधक
​गायिका ग्वेन स्टेफानी और उनके बैंड नेक्रिस्टिना एग्विलेरा के प्रबंधक इरविंग एजॉफ के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है।​

​ कॉन्टैक्ट म्यूजिक डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 44 वर्षीय गायिका ने अगले साल आने​ ​वाले सिंगिंग रियलिटी शो ​'​द व्यॉयस​'​ के सातवें सीजन से खूबसूरत और कमाल की गायिका एग्विलेरा को बदलने के लिए एजॉफ के साथ एक प्रबंधन समझौते पर हस्ताक्षर किया है। एजॉफ इगल्स, स्टीली डैन और वैन हालेन के लिए काम करते हैं।​​

​ बिलीबोर्ड डॉट कॉम को एक सूत्र ने बताया कि 16 साल तक एक साथ काम करने के बाद रिवेल वाल्ट्ज मैनेजमेंट के जिम ग्वेरिनोट से हाल ही में अलग हुए हैं। एजॉफ से समझौते पर निर्णय के पहले उनसे कई नामी-गिरामी प्रबंधकों ने संपर्क किया था।​​

​ सूत्रों का कहना है कि स्टेफानी अपने पिछले एलबम 'नो डाउट्स 2012' की बिक्री से निराश अगले एकल एलबम की तैयारी में जुटी हैं।

End of content

No more pages to load