वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, ऑस्टेलियाई वोग पत्रिका के लिए किए गए फोटोशूट में फ्लाइन अपनी मां मिरांडा के साथ नजर आ रहे हैं।
ऑस्ट्रेलियन डेली टेलीग्राफ समचार पत्र के मुताबिक, वोग आस्ट्रेलिया की प्रधान संपादक एडविन मैककैन ने कहा, "मिरांडा को तस्वीर का अनुमोदन करना पड़ा और ओरनाल्डो के साथ अग्रिम जांच करनी पड़ी।"
फ्लाइन तस्वीर में अपनी मां के साथ है और पायजामा व शर्ट पहन रखी है।
कैमरे के सामने फ्लाइन के प्रदर्शन के बारे में एडविना ने कहा, "उसे यह पसंद आया। मां के साथ काम करना उसे अच्छा लगा और कर्मचारियों को भी फ्लाइन प्यारा लगा। वह आत्मविश्वासी बच्चा है।"
मिरांडा के बेटे ने शुरू की मॉडलिंग
Monday, June 16, 2014 15:44 IST


