Bollywood News


​क्या सच में, रिहाना पर फिदा हैं क्रिस मार्टिन?

​क्या सच में, रिहाना पर फिदा हैं क्रिस मार्टिन?
​'कोल्डप्ले' रॉक बैंड के मुख्य गायक क्रिस मार्टिन गायिका रिहाना पर फिदा हैं। वह रिहाना के साथ वक्त बिताने का मौका ढूंढ़ते रहते है।​

वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक​,​ शादी के 10 साल बाद इसी साल मार्च में अपनी पत्नी ग्वेनेथ पाल्ट्रो से अलग हुए मार्टिन की रिहाना ​से दोस्ती 2012 में ​'​प्रिंसेज ऑफ चाइना​'​ गाने के दौरान हुई थी। कहा जा रहा है कि क्रिस रिहाना से अपनी दिल की बात भी कहने के लिए उत्सुक हैं।​

​ एक सूत्र ने बताया, "वे एक साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की योजना में रहते हैं। क्रिस ग्वेनेथ से ऊब गए थे क्योंकि वह पूर्णतावादी हैं। लेकिन रिहाना काफी मिलनसार, बेपरवाह और खूबसूरत हैं। क्रिस को लगता है कि रिहाना मदहोश कर देने वाली महिला हैं।"​

​ हाल ही में ड्रेक से अलग हुई रिहाना को पिछले हफ्ते क्रिस के साथ सेंटा मोनिका स्थित क्रिस के पसंदीदा जिओर्जियो बाल्दी रेस्त्रां में डिनर करते देखा गया था। दोनों एकदूसरे से आकर्षित हैं।​

​ एक सूत्र ने बताया, "रिहाना ने क्रिस जैसे बहुत पुरुषों के साथ डेटिंग नहीं की है, लेकिन वह अपने दोस्तों से कहती हैं कि उन्हें लगता है कि क्रिस अपनी तरह से आकर्षक हैं।"​

End of content

No more pages to load