रियलिटी टीवी हस्ती किम कार्दशियां और उनके पति रैपर कान्ये वेस्ट ने अपनी बेटी नॉर्थ वेस्ट की जन्मदिन की दावत अगले हफ्ते तक के लिए रद्द कर दी है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया है ताकि उनके परिवार के लोग दावत में शामिल होने के लिए लॉस एंजेलिस आ सकें।
किम और कान्ये की बेटी नॉर्थ रविवार को एक साल की हो गई है, लेकिन दोनों जन्मदिन मनाने के लिए अगले सप्ताहांत तक इंतजार करने का फैसला किया है।
एक सूत्र ने 'ई! न्यूज' को बताया, "वे अगले सप्ताहांत में एक बड़ी दावत का अयोजन कर रहे हैं और कर्टनी कार्दशियां, कोल कार्दशियां और बच्चे इस दावत में शामिल होने के लिए घर आ रहे हैं।"
किम अगले हफ्ते मनाएंगी नॉर्थ का जन्मदिन
Tuesday, June 17, 2014 15:27 IST


