Bollywood News


माँ बनने जा रहीं हैं ​हेडेन

हॉलीवुड अभिनेत्री ​​हेडेन पैनेटियर ​भी अब ​मां बनने जा रही हैं​। जिसे लेकर उनका पूरा परिवार उत्साहित है। हेडेन के पिता एलन​, जो नाना बनने जा रहे हैं​, का कहना है कि यह सब सुनियोजित था। 24 वर्षीया उनकी अभिनेत्री बेटी ने सोच-समझकर मां बनने का निर्णय लिया था। ​

​ कांटैक्टम्यूजिक डॉट कॉम के अनुसार​,​ ​'नैसविल​'​ फिल्म की अभिनेत्री हेडेन और उनके मंगेतर 38 वर्षीय व्लादिमीर क्लिश्को अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। एलन ने कहा​, ​"हेडेन का मां बनना सुनियोजित था। हमारा पूरा परिवार बच्चे को लेकर उत्साहित है और उसके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।​"

​ हेडेन और व्लादिमीर ने इस साल की शुरूआत में सगाई की थी। उम्मीद की जा रही है कि दोनों बच्चे के जन्म से पहले शादी कर लेंगे। एलन ने कहा कि दोनों बहुत व्यस्त हैं। उनके पास जो भी काम हैं​,​ वे जल्द से जल्द उसे निपटा लेना चाहते हैं और इसके लिए वे पूरी कोशिश कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load