हॉलीवुड फिल्म 'हैरी पॉटर' के अभिनेता डैनियल रैडक्लिफ कहते हैं, कि उन्होंने मशहूर होने के दबाव से निपटने के लिए शराब पीना शुरू कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार, "24 वर्षीय रैडक्लिफ ने स्वीकारा कि अपने सेलीब्रिटी दर्जे से सामंजस्य बिठाने और प्रशंसकों को प्यार देते समय उन्होंने स्वयं को जूझते पाया। "
उन्होंने कहा, "मुझे शराब न पीने से फायदा होगा, क्योंकि इससे मुझे उतनी खुशी नहीं मिलती, जितनी मैं चाहता हूं। यह वास्तविक दबाव नहीं है, लेकिन यह उस विचार के साथ जीने का दबाव है कि, ''ओह, क्या होगा अगर ये सभी लोग कह रहे हैं कि मेरा करियर नहीं बनने वाला है? क्या हो अगर सबकी बातें सही निकल जाएं।"
रैडक्लिफ ने वर्ष 2010 से शराब को हाथ नहीं लगाया है। उन्हें अब 'हैरी पॉटर' के लिए नहीं बल्कि उनके रंगमंचीय काम के लिए जाना जाता है।
सफलता ने सिखा दिया हैरी पॉटर यानी रैडक्लिफ को पीना
Tuesday, June 17, 2014 15:27 IST


