पॉप स्टार जस्टिन बीबर और क्रिस ब्राउन अब एक साथ मिलकर अपने फैंस के लिए नए गीतों की तैयारी करने जा रहे हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, दोनों गायकों को पूर्व में अपने कानूनी पचड़े का सामना करना पड़ा था। वे अब एक खास गीत के लिए एकजुट हुए हैं।
इसकी जानकारी खुद बीबर ने सोमवार को सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने आरएंडबी गायक क्रिस के साथ अपनी एक तस्वीर को पोस्ट किया है।साथ ही उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा है, "स्टूडियो, मैं और क्रिस ब्राउन। एक गीत प्रशंसकों के लिए किया।"
हालाँकि ऐसा पहली बार नहीं है जब वह एक साथ किसी एलबम में नजर आ रहे हैं, बल्कि इस से पहले भी वह 2011 की एलबम 'एफ.ए.एम.ई.' के गीत 'नेक्स्ट 2 यू' में साथ में गा चुके हैं।
फिर क्रिस के साथ नजर आएँगे बीबर
Wednesday, June 18, 2014 16:45 IST


