हॉलीवुड अभिनेत्री सिएना मिलर एक बार फिर अभिनेता ब्रेडली कूपर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। आने वाली फिल्म 'शेफ' में दोनों साथ नजर आएंगे।
वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, जॉनी वेल्स निर्देशित फिल्म 'शेफ' में कूपर एक शीर्ष बावर्ची के रूप में नजर आएंगे, जिसे पेरिस में अपने रेस्त्रां से हाथ धोना पड़ता है। इसके बाद वह अपने करियर के लिए लंदन चला जाता है। फिल्म में मिलर का क्या किरदार होगा, इसकी घोषणा अभी बाकी है।
अभी फिल्म का प्रोडक्शन शुरू होने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। फिल्म की पटकथा स्टीवन राइट ने लिखी है। माइकल शेमबर्ग, स्टेसी शेर और इरविन स्टोफ फिल्म के सह निर्माता होंगे।
कूपर और मिलर ने हाल ही में क्लिंट ईस्टवुड की फिल्म 'अमेरिकन स्निपर' की शूटिंग पूरी की है।
फिर रोमांस फरमाएंगे मिलर और कूपर
Wednesday, June 18, 2014 16:45 IST


