Bollywood News


​हमेशा एक ही जैसे कपड़े पहनती हूं : कारा

​हमेशा एक ही जैसे कपड़े पहनती हूं : कारा
हॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल कारा डेलविग्ने कहती हैं कि वह बार-बार एक ही तरह के कपड़े पहनती हैं​। इसके बावजूद उन्हें स्टाइल आइकॉन के तौर पर देखा जाता है।​

​ वेबसाइट ​'​कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक ​​ कारा को हैरानी होती है कि लोग उन्हें इतना ज्यादा क्यों देखते हैं​। क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि वह इसके लिए ज्यादा प्रयास करती हैं।​​

​ कारा ने ​'​द गार्जियन​'​ समाचारपत्र को बताया​,​ ​"मैं हमेशा एक जैसी चीजें जैसे- जींस​,​ चमड़े की जैकेट​,​ बीनी टोपी और कुछ ट्रेनर जूते पहनती हूं।​"​

उन्होंने आगे कहा​, ​"यहां तक कि स्कूल में भी कुछ लोग हमेशा कहा करते थे​,​ ​'​तुम एक पोशाक सप्ताह में दो बार नहीं पहन सकते' और मैं कहती थी,​ ​'​क्या? ये महज कपड़े हैं।​"​

End of content

No more pages to load