Bollywood News


हेलर से तलाक पर पुर्नविचार कर रही हैं प्राइस

हेलर से तलाक पर पुर्नविचार कर रही हैं प्राइस
अपने तीसरे पति कीरन हेलर से तलाक की घोषणा करने वाली ब्रिटिश मॉडल केटी प्राइस कथित तौर पर अपने फैसले पर पुर्नविचार कर रही हैं। लगता है कि प्राइस को धोखा देने और उनकी करीबी दोस्त जेन पाउंटनी के साथ हेलर का प्रेमसंबंध होने के बावजूद प्राइस, हेलर के साथ रहना चाहती हैं।​

​ वेबसाइट ​'​डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके​'​ के मुताबिक​,​ प्राइस ने एक इंटरनेट रेडियो स्टेशन फुबर पर अपनी नई योजना साझा की है। ​प्राइस ने सह​-​मेजबान मार्क डोलन को बताया​,​ ​"जाहिरा तौर पर वह मेरी करीबी दोस्त और अन्य महिला के साथ हैं। कौन जानता है, क्या पता वह इसे खत्म कर दे।​"​

​ प्राइस और हेलर ने जनवरी 2013 में शादी की थी। प्राइस मां बनने वाली हैं।​ उन्होंने कहा​,​ ​"​ये बहुत शुरुआती दिन हैं। और मैं बच्चे की देखभाल कर रही हूं और हम आगे बढ़ रहे हैं। हम समय आने पर इसके बारे ​में बात करेंगे।"​

​ हालांकि उन्होंने हेलर को माफ नहीं किया है।​ उन्होंने कहा​,​ ​"यह बहुत ​बुरा ​हुआ ​है। उन्होंने मेरे साथ जो किया वह क्रूर था। मैं उन्हें माफ नहीं करूंगी और ना ही यह सब भूलूंगी।"​

End of content

No more pages to load