हालाँकि गायिका और फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम को मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए बहुत कम ही देखा गया है। जिस से उनकी छवि थोड़ी गंभीर हो गई है। लेकिन विक्टोरिया कहती हैं कि वह हंसी-मजाक करती हैं और खुद का भी मजाक बना सकती हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉटको डॉट यूके' के मुताबिक, विक्टोरिया ने 'इल सिंगापुर' पत्रिका को बताया, "लोग यह सुनकर शायद हैरान होंगे कि मैं हंसी मजाक करती हूं। मैं जितनी गंभीर रहती हूं, उतना हंसी मजाक भी करती हूं। मैं खुद की हंसी उड़ाना पसंद करती हूं।"
पति डेविड बेकहम के साथ विक्टोरिया के तीन बेटे ब्रूकलिन (15), रोमियो (12), क्रूज (9) और एक दो साल की बेटी हार्पर है। विक्टोरिया कहती हैं, "मैं भयभीत नहीं हूं। मुझे लगता है कि आप हर चीज से सीख सकते हैं। मैं सकारात्मक सोच रखती हूं। किसी बाहरी से प्रतिस्पर्धा करने के बजाय मैं खुद से ही प्रतिस्पयर्धा कर रही हूं।"
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जब आपको असफलता का बहुत डर होता है तो आप खुद को चुनौती नहीं दे सकते और आगे नहीं बढ़ सकते। मैं खुद को चुनौती देना पसंद करती हूं।"
मैं जितनी गंभीर हूं, उतना हंसी मजाक भी करती हूं: विक्टोरिया
Friday, June 20, 2014 17:51 IST


