हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन इस बात को लेकर निश्चिंत नहीं हैं कि वह अपनी पहली फिल्म 'ट्वाइलाइट' की छवि से बाहर निकलने के लिए अलग तरह की भूमिकाएं चुन रहे हैं।
पैटिंसन ने एक टीवी वार्ता कार्यक्रम में सेथ मेयर्स को बताया, "मैंने अपने जीवन में कोई चुनाव नहीं किया। सब कुछ खुद ब खुद होता गया।" पैटिंसन अपनी फिल्म 'द रोवर' के प्रचार के लिए कार्यक्रम में आए थे।
वेबसाइट 'ईऑनलाईन डॉट काम' के अनुसार, पैटिंसन ने अपने करियर के अलावा निजी जीवन के बारे में भी बातें की। उन्होंने दो बहनों के साथ बड़े होने का जिक्र किया।
पैटिंसन ने कहा, "मुझे लगता है कि वे हमेशा से एक छोटी बहन की कामना करती थीं, जबकि मैं एक छोटा भाई चाहता था।"
उन्होंने आगे बताया, "उन्होंने मेरे 18वें जन्मदिन पर अप्रैल फूल बनाया कि मेरी मां गर्भवती हैं और मैं एक छोटे भाई की कल्पना कर के खुश हो गया था।"
पैटिंसन को जब पता चला कि उनकी बहनों ने उनके साथ मजाक किया था, तो उनका दिल टूट गया। उन्होंने कहा, "वह मेरी जिंदगी का सबसे अधिक निराशाजनक दिन था।"
बहनों ने बनाया था अप्रैल फूल : पैटिंसन
Friday, June 20, 2014 17:51 IST



