गायिका और हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका सिंपसन अपनी शादी के लिए स्थल बुक करा चुकी हैं, लेकिन वह अब भी इस समारोह स्थल को लेकर असमंजस में हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 33 वर्षीया जेसिका कुछ ही हफ्तों में एनएफएल खिलाड़ी एरिक जॉनसन से शादी करने वाली हैं।
हालांकि शादी में आने वाले अपने रिश्तेदारों के लिए उन्होंने सेंटा बारबरा में 78 एकड़ का बकारा रिजॉर्ट एंड स्पा बुक करा लिया है, लेकिन जेसिका अब भी असमंजस में हैं कि असल में वह कहां शादी करना चाहती हैं।
एक सूत्र ने 'यूएस वीकली' पत्रिका को बताय, "उन्होंने इसे अभी के लिए बुक किया है। लेकिन जेसिका अन्य स्थान भी देख रही हैं।" जेसिका और एरिक के दो बच्चे मैक्सवेल (दो साल) और एस (12 महीने) हैं। दोनों शादी में आमंत्रित किए जाने वाले मेहमानों की सूची बना चुके हैं।
शादी के लिए समारोह स्थल तय नहीं कर पा रही हैं जेसिका
Saturday, June 21, 2014 15:38 IST



