हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट जॉनसन को सोशल मीडिया पसंद नहीं है, और वह इसके माध्यम से चीजें साझा नहीं करना चाहतीं। स्कारलेट की हालिया फिल्म 'शेफ' हालांकि खानपान, डिजिटल वल्र्ड और सोशल मीडिया से ही प्रभावित है। लेकिन उन्हें व्यक्तिगत तौर पर इसमें कोई रूचि नहीं है।
जिसमें उनके साथ जॉन फेवरो, सोफिया वर्गारा तथा रॉबर्ट डाउनी जूनियर की भी मुख्य भूमिका है। लेकिन वास्तविक जीवन में स्कारलेट सोशल मीडिया से दूर ही रहना चाहती हैं।
स्कारलेट ने एक बयान में कहा, "मैं अपने बारे में जानकारी या फोटो अथवा कोई भी चीज साझा करना पसंद नहीं करती। मैं इस तरह अपने बारे में जानकारियां साझा करने के बारे में कल्पना भी नहीं कर सकती। अक्सर साक्षात्कार के दौरान भी कोई न कोई ऐसी बात निकलने का डर रहता है, जिसे आप साझा नहीं करना चाहते।
दरअसल, पहले से ही आपका खुद पर नियंत्रण नहीं होता, फिर सोशल मीडिया पर इसे सार्वजनिक करना मुझे व्यक्तिगत तौर पर ठीक नहीं लगता।"
वास्तविक जीवन में सोशल मीडिया से दूर रहना चाहती हैं स्कारलेट
Saturday, June 21, 2014 15:38 IST


