Bollywood News


​​'मिशन इंपॉसिबल'​ के लिए ​​ब्रिटिश संसद में फिल्मांकन करेंगे टॉम

​​'मिशन इंपॉसिबल'​ के लिए ​​ब्रिटिश संसद में फिल्मांकन करेंगे टॉम
​हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज कथित तौर अपनी 'मिशन इंपॉसिबल' फिल्म की अगली श्रृंखला के कुछ दृश्यों का फिल्मांकन ब्रिटेन के संसद भवन में करेंगे। वेबसाइट ' कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, टॉम को कथित तौर पर ​​'मिशन इंपॉसिबल' के पांचवें संस्करण के लिए ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स के अंदर शूटिंग करने की अनुमति मिल गई है।​​

​​ ब्रिटेन के समाचारपत्र 'द सन' को एक सूत्र ने बताया​,​ ​"फिल्म ​'​एम : आई 5​'​ में लंदन के कई मशहूर स्थल दिखेंगें​,​ लेकिन संसद भवन के भीतर शूटिंग निश्चित तौर पर बड़ी सफलता है। फिल्म के पटकथा लेखक हाउस ऑफ कॉमन्स के अंदर किए जाने वाले स्टंट को लेकर काफी उत्साहित हैं।"​​

​​ मेरिल स्ट्रीप और कैरी मुलिगन की नई फिल्म 'सफ्रागेट', ब्रिटिश संसद में फिल्माई गई पहली व्यावासायिक फिल्म है। इस की शूटिंग साल की शुरुआत में हुई थी।

End of content

No more pages to load