Bollywood News


बच्चों को सेट पर ले जाना पसंद​ करती हैं ​बेरी​

हॉलीवुड अभिनेत्री हैले बेरी स्वीकारती हैं कि उन्हें बच्चों को अपने साथ काम पर ले जाना पसंद है ​,​ क्योंकि इससे मातृत्व और करियर को एक साथ संभालने में आसानी होती है।

​ ​ 47 वर्षीया बेरी को पूर्व प्रेमी गैबरियल ओब्रे से नाहला (6) और पति ओलीवियर मार्टिनेज से बेटा मैसेओ (8 माह) है। ​वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, उन्होंने कहा, ​"​मुझे सेट पर अपने बच्चों ​का साथ अच्छा लगता है क्योंकि ​वहां ​मैं अपने बच्चे की देखभाल कर ​लेती​ हूं। ​उनका वहां होना मेरे लिए ​बहुत ​बढ़िया है। मुझे पूरा दिन ​व्यस्त रहना पसंद है।​"​

​ हालांकि​, बेरी ने हाल में खुलासा किया कि उन्हें और उनके पति ओलिवियर (48) को अभिभावकता और अपने करियर में तालमेल बिठाने में दिक्कत हो रही है। बेरी और ओलिवियर पिछले साल जुलाई में परिणय सूत्र में बंध गए।

End of content

No more pages to load