Bollywood News


कारा को अपने अभिनय पर नहीं था यकीन

कारा को अपने अभिनय पर नहीं था यकीन
ब्रिटिश सुपरमॉडल कारा डेलेविंग्ने ने शुरुआत में टेलीविजन धारावाहिक ​'​टाइमलेस​'​ में अपना अभिनय देखने से इंकार कर दिया था, क्योंकि उन्हें यकीन था कि इसमें उनका अभिनय बहुत खराब है।​

​ वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, मॉडल डेलेविंग्ने ने वर्ष 2012 में फिल्म 'अन्ना कारेनिना' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें धारावाहिक 'टाइमसलेस' में निभाने के लिए मुख्य भूमिका मिली। इसमें वह ऐसी युवती की भूमिका में थी, जो अपनी परदादी की देखभाल करने को मजबूर है।

​ डेलेविंग्ने ने कहा, "मैं पहली बार में 'टाइमलेस' नहीं देख सकी। मैंने इसे किसी को नहीं देखने दिया। मैं इसे देख या सुन नहीं सकी। यह बेहद खराब था।"​

​ उन्होंने कहा, "मैं खुद को लेकर बहुत आलोचनात्मक हूं, इसलिए अपना ही अभिनय पर्दे पर नहीं देखना चाहती। लेकिन यह भी सच है कि इससे खुद को सुधारने में मदद मिलती है।"​

​ वह इस साल 'द फेस ऑफ एन ऐंजल', 'किड्स इन लव' और 'लंदन फील्ड्स' फिल्म में नजर आएंगी।

End of content

No more pages to load