Bollywood News


निकोल एक असाधारण, पवित्र और खूबसूरत रोशनी हैं: कीथ अर्बन

निकोल एक असाधारण, पवित्र और खूबसूरत रोशनी हैं: कीथ अर्बन
पॉप गायक कीथ अर्बन ने एक प्रस्तुति के दौरान अपनी अभिनेत्री पत्नी निकोल किडमैन को असाधारण, दिल की साफ और प्यारी सी रोशनी बताकर उनकी तारीफ की।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट को डॉट यूके' के मुताबिक, कीथ ने पूर्व में नशे की लत से छुटकारा दिलाने का श्रेय भी अपनी पत्नी किडमैन को दिया था। उन्होंने 21 जून को अपने संगीत समारोह के दौरान अपने गीत 'वन्स इन लाइफटाइम' पर प्रस्तुति देने से पूर्व 'ग्रेस ऑफ मोनाको' फिल्म में अभिनय कर चुकीं अपनी पत्नी को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि वर्ष 2006 में उनसे शादी करते समय शुरुआत में वह बहुत चिंतित थीं।

कीथ-किडमैन को संडे (5) और फेथ (3) दो बेटियां हैं। 46 वर्षीय कीथ कहते हैं, "अंधकार, उन्माद और डरवाने लोगों से भरी इस दुनिया में वह असाधारण, पवित्र और एक खूबसूरत रोशनी हैं। मैं तुम्हें तहेदिल से चाहता हूं।"

End of content

No more pages to load