गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज मारिया कैरी के साथ दोस्ती करना चाहती हैं, क्योंकि वह उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। जेनिफर कहती हैं कि उन दोनों के बीच झगड़े की अफवाहें गलत हैं क्योंकि वे कभी मिली ही नहीं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 'अमेरिक आइडल' की निर्णायक जेनिफर ने दावा किया कि दोनों के दोस्त एक ही शख्स होने के बावजूद वह मारिया से कभी नहीं मिली।
जेनिफर ने कहा, "मेरा मारिया के साथ झगडा नहीं है। हालाँकि उन्होंने मेरे बारे में अच्छे शब्द नहीं कहे हैं लेकिन हमारी कभी मुलाकात भी नहीं हुई है। हम एक दूसरे को नहीं जानते। मुझे लगता है कि यह पूर्व में कही गई बातों के कारण हुआ है, लेकिन मुझे वास्तव में इसकी जानकारी नहीं थी।"
उन्होंने कहा, "मैं मारिया से मिलना और उनसे दोस्ती करना पसंद करूंगी। मुझे लगता है कि वह बहुत प्रतिभावान हैं, मैं हमेशा से उनकी प्रशंसक रही हूं। हमारे बारे इस तरह की नकारात्मक बातें सुनकर दुख होता है, क्योंकि मैं उनकी प्रशंसक हूं।"
मारिया से दोस्ती करना चाहती हैं जेनिफर
Monday, June 23, 2014 14:59 IST


