गायिका लाना डेल रे कहती हैं कि वह गायिका-गीतकार कोर्टनी लव से प्रेरित हुईं और उन्हें इस बात की खुशी है कि वह उनकी दोस्त हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, 'समरटाइम सेडनेस' गीत की गायिका लाना ने हमेशा 'होल' बैंड की मुख्य सदस्या और रॉक एन रोल दिग्गज कोर्टनी को सम्मान दिया। इसलिए वह इन दिनों अपनी गिनती उनके दोस्तों में करके गौरवान्वित महसूस करती हैं।
उन्होंने कहा, "कोर्टनी लव एक बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। मुझे वह पसंद हैं। मैं उनसे बहुत सी बातें करती हूं। मैं बस उनके शो पर गई, जब वह लंदन में भूमिका निभा रही थीं। मुझे उनके समरूप जैसे जॉनी मिचेल सरीखे या स्टीव निक्स सरीखे लोग पसंद हैं। दोनों ही मजबूत महिला किरदार हैं।"
लाना गायिका कोर्टनी से हुईं प्रभावित
Tuesday, June 24, 2014 14:23 IST


