Bollywood News


पिट ने दोस्त को दिलाई 37,000 डॉलर की हार्ले-डेविडसन

पिट ने दोस्त को दिलाई 37,000 डॉलर की हार्ले-डेविडसन
अभिनेता ब्रैड पिट ने अपने एक दोस्त को 37,000 डॉलर की वर्ल्ड रेयर मोटरबाईक खरीद कर दी​ है।​ उनके दोस्त की प्रिय मोटरबाईक एक दुर्घटना में जल कर राख हो गई थी​।
​​
​​​ वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार, 50 वर्षीय पिट ने अपने दोस्त हो 1936 हार्ले-डेविडसन वीएलडी मोटरबाईक खरीद कर दी है​।​​
​​
एक सूत्र ने नेशनल एनक्वोएर न्यूजपेपर को बताया, "उनके दोस्त के पास कई सारी मोटरबाईक थीं​,​ लेकिन दुर्घटना में जल चुकी बाईक उनकी सबसे प्रिय थी​। वह स्ट्रीट बाईक नहीं थी और उन्होंने उसका बीमा भी नहीं करवाया था​।​​"
​​
सूत्र ने आगे कहा, "इसलिए पिट ने आगे बढ़कर एक ब्रोकर को उस बाईक की नकल ढूंढने ​के ​लिए काम पर लगाया ​।​ जब जर्मनी में ऐसी एक बाईक के होने का पता चला तब​,​ पिट ने तुरंत वह बाईक खरीद ली और अपने दोस्त के पास भिजवा दी ​। साथ में उन्होंने एक संदेश लिखा कि उन्हें पता है कि उनके दोस्त को उनकी बाईक कितनी प्यारी थी, वह बस उन्हें खुश करना चाहते हैं​।"

End of content

No more pages to load