हॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक सिल्वेस्टर स्टेलॉन फिल्म 'रैंबो' श्रृंखला की पांचवीं कड़ी में फिर से जॉन रैंबो के अपने किरदार को दोहराएंगे। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, जर्मन फिल्म कंपनी स्प्लेनडिड फिल्म्स के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि स्टेलॉन ने 'रैंबो' फिल्म श्रृंखला की पांचवीं कड़ी में काम करना शुरू कर दिया है।
एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि एक्शन फिल्म स्टार स्टेलॉन फिल्म की पटकथा भी लिख रहे हैं और वन-मैन आर्मी रैंबो का मुख्य किरदार भी वही निभाएंगे।
एक बयान में कहा गया, "सिल्वेस्टर स्टेलॉन फिल्म में अपनी प्रसिद्ध भूमिका में लौट रहे हैं। इस बार उनका सामना मैक्सिकन कार्टेल से होगा।"
'रैंबो' श्रृंखला की पहली फिल्म 'फर्स्ट ब्लड' 1982 में आई थी और पिछली कड़ी 2008 में प्रदर्शित हुई थी।
'रैंबो वी' की पांचवी कड़ी में जुटे स्टेलॉन
Wednesday, June 25, 2014 18:05 IST


