Bollywood News


जेनिफर ने कैस्पर से किया था अभिनेता बनाने का वादा?

जेनिफर ने कैस्पर से किया था अभिनेता बनाने का वादा?
पॉप हस्ती जेनिफर लोपेज कथित तौर पर अपने पूर्व प्रेमी कैस्पर स्मार्ट से किए गए वादों से मुकर गईं, जो दोनों के अलगाव की वजह बन गई है।

वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, "लगभग दो साल पहले जेनिफर ने वादा किया था कि वह अभिनय करियर की शुरुआत करने में कैस्पर की मदद करेंगी, यहां तक कि उन्होंने अपनी नई फिल्म 'लिला एंड इव' और 'द ब्वॉय नेक्स्ट डोर' में उन्हें किरदार देने का भी वादा किया था ​। इन फिल्मों में जेनिफर ने न सिर्फ अभिनय किया, बल्कि वह इनकी निर्माता भी थीं​।​"​

​ सूत्र ने आगे बताया, "कैस्पर ने अपने सभी दोस्तों को बताया कि जेनिफर इन दोनों फिल्मों में उन्हें लेंगी, लेकिन वह टालती रहीं ​।​ उन्होंने फिल्म श्रृंखला 'द फोस्टर' में भी उन्हें किरदार देने को कहा था​।​​"​​

​​ सूत्र के मुताबिक, "जब ऐसा नहीं हुआ तो कैस्पर का गुस्सा फूट पड़ा​।​ अब उन्हें एहसास हो गया है कि जेनिफर कभी उनकी मदद ​करना ही ​नहीं करना चाहती थीं​।​"

End of content

No more pages to load