Bollywood News


रिहाना हैं मेरी स्टाइल आइकॉन: डियाज

रिहाना हैं मेरी स्टाइल आइकॉन: डियाज
अभिनेत्री कैमरन डियाज को लगता है कि गायिका रिहाना जो भी पहनती हैं, वह आकर्षक होता है। वेबसाइट​ 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम​'​ के मुताबिक, "फ्रेंच ग्रेजिया" पत्रिका को दिए गए एक साक्षात्कार में डियाज ने रिहाना के फैशन की तारीफ की।

​​ डियाज ने कहा, ​"​मेरा स्टाइल आइकॉन रिहाना हैं। वह आश्चर्यजनक हैं। वह जो भी पहनती हैं, वह शानदार होता है।​"​

​​ हालांकि ​ये भी सच है कि ​ रिहाना की पोशाकों की हमेशा तारीफ नहीं होती। हाल ही में एक पुरस्कार समारोह में पहनी गई उनकी कस्टम से बनी एडम सेलमैन पोशाक की ​भरपूर ​आलोचना हुई थी।

End of content

No more pages to load