Bollywood News


मेरा नया इत्र थोड़ा ज्यादा परिपक्व है: जेसिका

मेरा नया इत्र थोड़ा ज्यादा परिपक्व है: जेसिका
​गायिका और अभिनेत्री जेसिका सिंपसन चाहती हैं कि उनका नया इत्र, उनके पिछले इत्रों से बिल्कुल अलग हो। वह चाहती हैं कि उनका नया इत्र ज्यादा परिष्कृत हो।​

​ वेबसाइट ​'​कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम​'​ के मुताबिक, 33 वर्षीया जेसिका पहले ही ड्रीमी डिजर्ट, फैंसी एंड जूसी डिजर्ट जैसे इत्रों की श्रृंखला जारी कर चुकी हैं। लेकिन वह अगस्त में ​लॉन्च करने के लिए एक परिष्कृत इत्र बनाना चाहती हैं, जो उनके नाम पर हो।​​

​ जेसिका ने ​वे​​​बसाइट ​'​डब्ल्यूडब्ल्यूडी डॉट कॉम​'​ के मुताबिक, उन्होंने कहा, "क्यों न हम मेरे नाम के साथ कोई नया इत्र बनाएं? अगर वहां सिर्फ मेरा नाम होगा तो निश्चित तौर पर उसमें मेरी भावनाएं होंगी।​"​ उन्होंने कहा, "यह इत्र मुझे अलग जगह देगा। यह रोमांचक है, ज्यादा परिष्कृत है और थोड़ा ज्यादा परिपक्व है।"

End of content

No more pages to load