मशहूर सुपरमॉडल्स केट मॉस और नाओमी कैंपबेल पिछले दिनों छुट्टियां मनाने के दौरान समुद्र तट पर एक जैसी पोशाक पहने नजर आईं।
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, दोनों सुपरमॉडल्स को आईबीजा में काला बास्सा समुद्रतट पर रविवार को काले रंग की एक जैसी बिकिनी पहने साथ में धूप का आनंद लेते देखा गया।
कैंपबेल (44) ने जहां डोलेस एंड गब्बाना की सिक्के की डिजाइन वाली बिकिनी पहनी थी, वहीं उनकी लंबे समय की दोस्त मॉस (40) ने काले रंग की साधारण बिकिनी पहनी।
दोनों सुपरमॉडल्स को समुद्र तट पर आराम करते और धूप का आनंद लेते देखा गया।
एक जैसी बिकिनी में मॉस और कैंपबेल
Monday, June 30, 2014 18:46 IST


