सामाजिक हस्ती किम कार्दाशियन कहती हैं कि पिछले महीने हवाई यात्रा के दौरान विमान में उनकी बेटी नॉर्थ नस्लीय टिप्पणी की शिकार हुई। उस वक़्त किम विमान की बिजनेस क्लास में सफर कर रही थी।
रियलिटी टेलीविजन स्टार किम ने बताया कि उनकी एक साल की बेटी पर एक महिला कथित तौर पर चिल्ला पड़ी। कार्दाशियन मशहूर रैपर कान्ये वेस्ट की पत्नी हैं।
टेलीविजन रियलिटी शो "कीपिंग अप विद कार्दाशियन " की नई कड़ी के पूर्वावलोकन में अपनी बहन कोल से बात करते हुए किम ने उस घटना को याद किया और बताया कि मेरी आंख लग गई थी। मेरी नींद महिला की चीख से टूटी उस वक़्त वह औरत मेरी बेटी पर चिल्ला रही थी। और अचानक मेरी नींद टूट गई।"
कार्दाशियन की बेटी हुई नस्लीय टिप्पणी की शिकार
Monday, June 30, 2014 18:46 IST


