Bollywood News


नाइटली को मुश्किल लगती है रोमेंटिक कॉमेडी

नाइटली को मुश्किल लगती है रोमेंटिक कॉमेडी
हॉलीवुड अभिनेत्री केइरा नाइटली का कहना है कि वह रोमांस-हास्य से भरपूर फिल्म ​'​बिगिन अगेन​'​ करने को राजी हुई​,​ जबकि उन्हें यह शैली मुश्किल लगती है।​

​ एक वेबसाइट के मुताबिक, 29 वर्षीया नाइटली हास्य फिल्में करने से परहेज करती हैं, लेकिन ​'​बिगिन अगेन​'​ में एडम लेविन और मार्क रूफालो के साथ काम करने से स्वयं को नहीं रोक सकीं।​

​ नाइटली ने कहा, फिल्म ​'​अन्ना कारेनिना​'​ के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैंने पांच साल ​ ऐसी फिल्में की, जिनमें मैं मर गई या मेरे साथ कुछ भयानक घटा होगा। मैं कुछ और अधिक सकारात्मक करना चाहती थी और इससे यह उम्मीद है।​

​ उन्होंने कहा​,​ रोमांटिक कॉमेडी वह शैली नहीं है​,​ जिसे में आमतौर पर करूं। मैं इस शैली को काफी मुश्किल पाती हूं​, ​लेकिन मुझे यह फिल्म काफी हद तक अलग लगी।

End of content

No more pages to load