Bollywood News


टैटम और उनके परिवार पर हुआ ओक के ज़हर का असर

टैटम और उनके परिवार पर हुआ ओक के ज़हर का असर
हॉलीवुड अभिनेता चैनिंग टैटम घूमने-फिरने के शौकीन हैं। हाल ही में एक यात्रा के दौरान उन्हें त्वचा का एक रोग हो गया, घर वापस आने पर उनका त्वचा रोग पूरे परिवार में फैल गया।

वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, अपनी हालिया शिविर यात्रा '22 जंप स्ट्रीट' के दौरान टैटम को ओक का जहर लगने के कारण त्वचा का रोग हो गया और जल्द ही उनकी पत्नी जेना डिवान टैटम और बेटी ऐवर्ली में भी यह रोग फैल गया।

एक साक्षात्कार में जेना ने बताया, "हम एमटीवी फिल्म पुरस्कार में जा रहे हैं, लेकिन मुझे मेरी पोशाक के बारे में सोचना पड़ेगा।"

उन्होंने बताया, "इसके बाद मैं त्वचा विशेषज्ञ के पास जाने वाली हूं, क्योंकि शिविरों में जाना पसंद करने वाले मेरे पति ओक के जहर के साथ वापस आएं हैं। यह एक घुमक्कड़ व्यक्ति के साथ रहने का असर है, इस समय पूरे परिवार पर ओक के जहर का असर है।"

End of content

No more pages to load