Bollywood News


क्या अभिनय करियर छोड़ देंगी मेगन?

क्या अभिनय करियर छोड़ देंगी मेगन?
हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन फॉक्स कहती हैं कि उन्हें परिवार और करियर के बीच तालमेल बिठाना मुश्किल लगता है।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, 28 वर्षीया मेगन को पति ब्रायन ऑस्टिन ग्रीन से दो बेटे नोह (19 माह) और बोधी (दो माह) हैं। उन्होंने हाल में ऐसा संकेत दिया कि शायद वह अपना अभिनय करियर छोड़ दें।

उन्होंने 'पेरेंट्स' पत्रिका को बताया, "मैं कभी भी बहुत महत्वाकांक्षी या रोजगारोन्मुखी लड़की नहीं रही, लेकिन खासतौर पर जब पहली बार गर्भवती हुई और अब जब दोबारा मां बन चुकी हूं तो कामकाजी मां होना बहुत मुश्किल लगता है। विशेषकर जब आपका मन काम में नहीं बल्कि परिवार में अटका हो।"

मेगन और ग्रीन वर्ष 2010 में वैवाहिक बंधन में बंधे थे।

End of content

No more pages to load