Bollywood News


बेरी को फिल्मों से ज्यादा भाई टेलीविजन धारावाहिक की पटकथा

बेरी को फिल्मों से ज्यादा भाई टेलीविजन धारावाहिक की पटकथा
हॉलीवुड अभिनेत्री हैले बेरी नया टेलीविजन धारावाहिक 'एक्सटंट' करने के लिए इसलिए राजी हुईं, क्योंकि इसकी पटकथा उनके पास आ रहे फिल्म प्रस्तावों से ज्यादा बेहतर थी।​​

​ ​​47 वर्षीया बेरी फिल्मों की पटकथाओं से नाखुश थीं, लेकिन वह काम पर लौटना चाहती थीं। उन्हें पूर्व प्रेमी गैब्रियल ऑब्री से नाहला (6) और पति ओलिवियर मार्टिनेज से मैसेओ (8 माह) नाम से दो बच्चे हैं।​​

​ वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, बेरी ने कहा​,​ ​"मुझे ऐसी भूमिकाओं के प्रस्ताव मिल रहे थे जो मुझे लगा कि मैं पूर्व में कर चुकी हूं। मुझे अहसास हुआ कि कुछ सर्वश्रेष्ठ भूमिकाएं टेलीविजन धारावाहिकों में विशेषकर महिलाओं के लिए लिखी गई हैं।"

​ उन्होंने कहा​,​ "मैंने जिस क्षण 'एक्सटंट' की पटकथा पढ़नी शुरू की, मैं उसे पढ़ती चली गई। उसे पूरा पढ़े बिना नीचे नहीं रख सकी।"

End of content

No more pages to load