Bollywood News


​'​द नोटबुक​'​ के दौरान रशेल, रयान में थी तकरार

'द नोटबुक' फिल्म के निर्देशक निक कैसावेट्स का कहना है कि अभिनेता रयान गोसलिंग और अभिनेत्री रशेल मैकएड्म्स के बीच रुपहले पर्दे पर भले ​ही ​जबर्दस्त केमेस्ट्री रही हो​,​ लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में तालमेल ठीक नहीं था।​​​

वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, कैसावेट्स ने एक संगीत चैनल को बताया​,​ "शायद ​मुझे यह कहानी नही बता​नी चाहिए, लेकिन वे सेट पर सच में मिल-जुलकर काम नहीं कर ​पा ​रहे थे।"​​​

​ उन्होंने बताया, "वहां एक बड़े दृश्य की शूटिंग के लिए 150 लोग खड़े हुए थे ​, और रयान को रशेल के साथ एक दृश्य की शूटिंग करनी थी​। तभी रयान मेरे पास आए और कहा, "निक इधर आओ।' 'क्या तुम उसे ​(रशेल) यहां से ले जाओगे और मेरे साथ काम करने के लिए कोई दूसरी अभिनेत्री ला सकोगे?​"​​​

​​ ​इस पर मैंने कहा​, "लेकिन क्यों?"​ ​तो उन्होंने कहा, "मैं नहीं कर सकता। मैं उसके साथ काम नहीं कर सकता। मुझे कुछ पल्ले नहीं पड़ रहा है।" इसके बाद कैसावेट् ने तत्काल एक थैरेपी सत्र रखा​।​

उन्होंने ​आगे याद करते हुए बताया, "​इसके बाद ​हम एक फिल्म निर्माता के साथ ​उन दोनों को लेकर ​एक कमरे में गए, जहां उन्होंने एक दूसरे पर चिल्लाना ​और जम्हाई लेना शुरू कर दिया। मैं ​तो ​बाहर निकल आया।"

'द नोटबुक' ने 25 जून को अपनी 10वीं वर्षगांठ मनाई।

End of content

No more pages to load