Bollywood News


बच्चों के बिना ​जिंदगी ज्यादा ​आसान है: कैमरून

बच्चों के बिना ​जिंदगी ज्यादा ​आसान है: कैमरून
इ​न दिनों बेंजी मैडेन को डेट कर रही​, ​हॉलीवुड अभिनेत्री कैमरून डियाज कहती हैं कि बच्चों के बिना जिंदगी ज्यादा आसान है।​

वेबसाइट 'फीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार कैमरून ने कहा कि परिवार नहीं बसाने का उनका निर्णय उतना आसान भी नहीं था, लेकिन वह मां बनने के लिए कभी तैयार नहीं थीं।​​

​ कैमरून ने कहा, "बच्चे होने से काम और ज्यादा बढ़ जाता है। आपकी अपनी जिंदगी के अलावा भी कई ​जिंदगियां होती हैं, जिनकी जिम्मेदारी आप पर होती है। मैं यह नहीं कर सकती। मेरी जिंदगी आसान है। एक बच्चे की पूरे दिन, रोज और 18 साल तक देखभाल करना मेरे बस का नहीं है। बच्चे नहीं होना कहीं ज्यादा आसान है, लेकिन ये ​भी ​आसान फैसला नहीं है।"​​

​ उन्होंने कहा, "मैं जैसी हूं, वैसी हूं। मैं जैसी हूं, वैसे काम करती हूं। मैं सोचती हूं सब कुछ मेरे लिए अच्छा है। मैंने बहुत काम किया है और मुझे किसी की परवाह नहीं है।"

End of content

No more pages to load