अपनी नई फिल्म 'द क्वीन ऑफ द टियरलिंग' को वास्तविक बनाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसीलिए वह अब घुड़सवारी और तलवारबाजी सीख रही हैं।
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, एरिका जॉनसंस के उपन्यास पर आधारित नई फिल्म में 24 वर्षीया एम्मा, केल्सिया ग्लिन का किरदार निभाएंगी। वह फिल्म में स्टंट करने के लिए प्रशिक्षण ले रही हैं।
एम्मा खरगोश पकड़ने और पेड़ों पर चढ़ने का प्रशिक्षण भी लेंगी। केल्सिया एक निडर लड़की है जिसे 19 साल की उम्र में घर से निकाल दिया जाता है।
किरदार में सहज दिखने के लिए एम्मा फिल्म में मेकअप नहीं करेंगी। उनके एक सह-कलाकार ने बताया, 'एम्मा के लिए बिना मेकअप के रहना कठिन है, लेकिन वह ऐसा किरदार निभा रही हैं, जिसे साधारण दिखना है।"
फिल्म की पटकथा मार्क एल. स्मिथ ने लिखी है। इसके निर्माता डेविड हीमैन होंगे। फिल्म के निर्देशक का चुनाव अभी बाकी है।
घुड़सवारी और तलवार बाजी सीख रही हैं एम्मा वॉटसन
Saturday, July 05, 2014 16:04 IST


