आर एंड बी गायक खलील ने हाल ही में मियामी में एक क्लब के बाहर अपने दोस्त और गायक जस्टिन बीबर का इंतजार कर रहे उनके प्रशंसकों को गोली मारने की धमकी दे डाली।
बीबर और उनके दोस्त खलील मियामी एक क्लब में पार्टी कर रहे थे और तड़के चार बजे के करीब दोनों क्लब से बाहर निकले। एक वीडियो में बीबर क्लब से बाहर आने के दौरान बेहद शालीनता से अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते और कुछ प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाते नजर आए।
वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के मुताबिक, इसके उलट खलील प्रशंसकों भीड़-भाड़ से काफी नाराज दिखे। उन्होंने प्रशंसकों की तरफ अपने हाथ से गोली चलाने का इशारा करते हुए कहा कि इसी तरह किसी को गोली मारी जाती है।
बीबर ने हालांकि इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ अपनी दो तस्वीरें साझा भी की।
बीबर के प्रशंसकों को उनके दोस्त ने दी धमकी
Saturday, July 05, 2014 16:04 IST


