Bollywood News


​माइली की तुलना में मेरा सफऱ आसान रहा: लोवाटो

​माइली की तुलना में मेरा सफऱ आसान रहा: लोवाटो
​​पॉप स्टार डेमी लोवाटो कहती हैं कि माइली सायरस की तुलना में एक बाल कलाकार से युवा सितारा बनने का उनका सफर कहीं अधिक आसान था।​
​​
​ वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, दोनों ने अपनी किशोरावस्था के दिनों में ​डिज्नी के साथ काम किया, लेकिन माइली अपनी कुख्यात छवि के लिए जानी गईं।​​
​​​
​​​ डिजनी को क्यों नहीं छोड़ा और एक बिंदास छवि क्यों नहीं बनाई? इस सवाल के जवाब में लोवाटो ने कहा​,​ "मेरे ख्याल से मेरा सफर थोड़ा आसान रहा क्योंकि मैं सीधे पुनर्वास केंद्र गई। मैंने ​'​ट्वर्क​'​ नहीं किया, बस पुनर्वास केंद्र चली गई।"​​
​​​
​​​ उन्होंने कहा, "लेकिन मुझे लगता है कि दुनिया को इस सच्चाई से उबरने की जरूरत है कि वह (माइली) जब 16 साल की थी, तो हना​ ​उन्हें कोई नहीं जानता था। मुझे कोई नहीं जानता कि मैं कौन हूं और यही बात सेलेना (गोम्ज) और जोनास (ब्रदर्स) और जो भी लोगों की आंखों के सामने बड़े हुए, उन सभी के साथ ऐसा ही है। हम अब वयस्क हैं।"

End of content

No more pages to load