मशहूर हस्ती पेरिस हिल्टन की छोटी बहन और पूर्व मॉडल निकी हिल्टन का कहना है कि वह लाड़ प्यार से बच्चों को बिगाड़ने के खिलाफ हैं।
वह कहती हैं उन्होंने अपने लिए धन कमाने के लिए हमेशा खुद काम किया है। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, उन्होंने अपनी जरूरतों के लिए अपने परिवार से पैसे लेने में कभी यकीन नही किया।
पूर्व मॉडल और डिजाइनर निकी ने कहा, "मैंने हमेशा से अपना खुद का धन कमाया है। बहुत से लोग बहुत लाड़-प्यार में पलते-बढ़ते हैं, यह आगे बढ़ने से रोकने जैसा है।"
लाड़-प्यार से बच्चों को बिगाड़ने के खिलाफ निकी
Monday, July 07, 2014 17:50 IST



