Bollywood News


​वाटसन संयुक्त राष्ट्र गुडविल एंबेसडर मनोनीत

​वाटसन संयुक्त राष्ट्र गुडविल एंबेसडर मनोनीत
'हैरी पॉटर' की अभिनेत्री ​​एमा वाटसन को ​​संयुक्त राष्ट्र वूमेन द्वारा युनाइटेड नेशन्स गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया गया है।​

​​यह संयुक्त राष्ट्र वूमेन, लिंग समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। संयुक्त राष्ट्र वूमेन के अनुसार, 'हैरी पॉटर' श्रृंखला में 'हरमाइनी ग्रैंजर' की भूमिका निभाने के लिए जानी जाने वालीं वाटसन संयुक्त राष्ट्र वूमेन गुडविल एंबेसडर के रूप में युवा महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रयास करेंगी और संयुक्त राष्ट्र वूमेन के 'ही फॉर शी' अभियान के लिए एक अधिवक्ता के रूप में काम करेंगी।​

​​​ ​साथ ही एमा भी इस सम्मान को पाकर ​बेहद ​अभिभूत हैं।​ वाटसन ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र वूमेन के गुडविल एंबेसडर के रूप में काम करने के लिए कहना सच में गर्व का विषय है। ​ये ​कुछ अलग करने ​एक ​का ऐसा अवसर है जो सबको नहीं मिलता और मेरा इसे हल्के में ले ​ने का कोई इरादा नहीं है।"

End of content

No more pages to load