Bollywood News


भारतीय दोस्त की शादी में एश्टन ​ने ​बॉलीवुड ​गानों पर लगाए ​ठुमके

भारतीय दोस्त की शादी में एश्टन ​ने ​बॉलीवुड ​गानों पर लगाए ​ठुमके
हाल ही में ​हॉलीवुड अभिनेता एश्टन कुचर अपने एक भारतीय दोस्त की शादी में शरीक हुए। इस मौके पर उन्होंने ​भारतीय परिधान पहनकर ठुमके लगाए।​

वेबसाइट ​'​ईऑनलाइन डॉट काम​'​ के अनुसार, एश्टन नीले रंग के कुर्ते और सफेद रंग की धोती के साथ पग़डी पहनकर अपने दोस्त की शादी में शरीक हुए। ​

​ इटली के सावेल्लेट्री डी फसानो के बोरगो एगनेजिया रिजॉर्ट में पांच जुलाई को संपन्न हुए विवाह समारोह में एश्टन के साथ उनकी मंगेतर अभिनेत्री मीला कुनिस भी शामिल हुई।​

विवाह समारोह की विस्तृत जानकारी हालांकि जारी नहीं की गई, लेकिन विवाह की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर साझा की गई​।​ जिनमें से एक में एश्टन बारातियों के बीच बॉलीवुड गाने पर ठुमकते नजर आ रहे हैं।​

मीला और एश्टन 2012 से साथ हैं और जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने इस साल की शुरूआत में सगाई की घोषणा की थी। एश्टन ने इससे पहले अभिनेत्री डेमी मूर से शादी की थी, लेकिन 2011 में दोनों का अलगाव हो गया था। पिछले साल एश्टन ने मूर से तलाक ले लिया।

End of content

No more pages to load