Bollywood News


​​बच्चे को जन्म देने के बाद अभिनय ​छोड़ देंगी मीला​?​​

​​बच्चे को जन्म देने के बाद अभिनय ​छोड़ देंगी मीला​?​​
​हॉलीवुड अभिनेत्री ​​मीला क्यूनिस मां बनने के बाद अभिनय को अलविदा​ ​कहने के बारे में सोच रही हैं। मीला ने कहा कि वह सिर्फ अभिनय के साथ नहीं जी सकतीं।​

​ वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार, 30 वर्षीया मीला और उनके मंगेतर एश्टन कुचर बहुत जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। मीला ने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद फिल्म और टीवी के बीच जूझने के लिए उनके पास वक्त नहीं होगा।​​

​​ उन्होंने अमेरिकी पत्रिका 'डब्ल्यू' को बताया, "मैं कभी भी ऐसी शख्सियत बनकर नहीं रहना चाहती, जिसके दिमाग में सिर्फ काम, काम और काम हो।

​​ ​ मेरे लिए यह काम हमेशा से एक शौक रहा है, जो पेशे में बदल गया। लेकिन अभिनय के साथ ही मैं खा, पी और सांस नहीं ले सकती।"​​

​​ मीला ने कहा, "मैं आने वाले समय में अपना पूरा समय अपने बच्चे को पालने और उसकी देख रेख में बिताने के लिए उत्साहित हूं।"

End of content

No more pages to load