Bollywood News


जेसी जे ने की बीमार बच्ची की मदद

जेसी जे ने की बीमार बच्ची की मदद
ब्रिटिश गायिका जेसी जे ने मानसिक पक्षाघात से पीड़ित एक बच्ची के लिए एक कस्टम-बाइक खरीदने के लिए 3,740 डॉलर खर्च कर दिए।

जेसी जे ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के माध्यम से बताया कि चलने और बोलने में असमर्थ सात वर्षीय रुबी हक्सलर की मासपेशियों के विकास के लिए उसे एक कस्टम- बाइक की जरूरत थी।

वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, जेसी ने रूबी की मां विकी को इंटरनेट पर इसके लिए धन जुटाने की अपील करते हुए देखा और बाइक के लिए पूरा खर्चा देने की पेशकश कर दी।

विकी ने 'वेल्सऑनलाइन डॉट को डॉट यूके' को बताया, "जेसी ने हमारे लिए बहुत बड़ा काम किया है। मैं लगभग तीन साल से इसके लिए धन इक्कट्ठा कर रही हूं, ताकि मैं इसे खरीद सकूं।

रूबी को बाइक पसंद है। उसे पहली बार बाइक पर पैर रखते हुए देखकर हमारी आंखों में आंसू आ गए। मुझे लगता है कि इसे चलाने में समर्थ होने में उसे महीनों या सालों का वक्त लगेगा।"

End of content

No more pages to load