Bollywood News


माइली की नकल से एरियाना ने किया इंकार

माइली की नकल से एरियाना ने किया इंकार
गायिका एरियाना ग्रांडे को पॉप गायिका माइली साइरस की नकल करने को लेकर अलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। लेकिन एरियाना इस बात से इंकार करते हुए कहती हैं कि वह माइली की नकल नहीं कर रहीं, बल्कि अपनी खुद की चीजें करने की कोशिश कर रही हैं।

एरियाना ने 'डेली स्टार' समाचारपत्र से कहा, "इस उद्योग में लड़कियों की बहुत तुलना की जाती है और यह निराशाजनक है।"

उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं सोचती कि माइली साइरस ने ऐसा किया तो मैं भी ऐसा ही करूंगी। हम सभी अपनी खुद की चीजें करने और अपने दम पर सफल होने की कोशिश करते हैं।"

माइली और एरियाना दोनों ही डिज्नी चैनल से मशहूर हुई हैं और दोनों ही संगीत जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

End of content

No more pages to load