Bollywood News


​मैं अपने नए गीत को चमत्कारी बनाना चाहती थी: हिल्टन

​मैं अपने नए गीत को चमत्कारी बनाना चाहती थी: हिल्टन
​सामाजिक हस्ती पेरिस हिल्टन कहती हैं कि उनका गीत 'कम अलाइव' चमत्कारिक और बेहद खास है। हिल्टन इन दिनों मॉडल रीवर वीपेरी को डेट कर रही हैं।​​
​​
​​ वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार, 33 वर्षीय हिल्टन ने कहा, "मैं अपने गीत में एक चमत्कारिक प्रभाव लाना चाहती थी। यह एक प्रेम गीत है। यह एक काल्पनिक जगत की कहानी है और मैं चाहती थी कि यह बेहद खास लगे। यह बस प्रेम के बारे में है।"​​
​​
​​ हिल्टन वीपेरी के साथ पिछले दो सालों से हैं और उन्हें बेहद प्यार करने वाला इंसान बताती हैं। हिल्टन ने पहले कहा था, "उन्होंने (वीपेरी) मेरे लिए एक बेहद खूबसूरत सी चीज बनाकर दी और मुझे प्रेम पत्र भी लिखा। वह हर वक्त प्यारी प्यारी दिल लुभाने वाली चीजें करते हैं।"

End of content

No more pages to load