हाल ही में हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन ने अपने फेसबुक पेज पर एक लंबी सी कविता साझा की है। जिसे देख कर हर कोई हैरत में है। उन्होंने यह कविता अपने पति रिक सालोमोन से तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद लिखी।
वेबसाइट 'यूएसमैगजीन डॉट कॉम' के अनुसार कविता में एंडरसन ने विवाह को लेकर अपना दृष्किकोण और राय जाहिर की है । उन्होंने लिखा, 'मुझे प्रेम में होना अच्छा लगता है, लेकिन अपेक्षाएं आपको खुश रहने से रोकती हैं।
उन्होंने आगे लिखा, "मैंने अपनी तरफ से बहुत कोशिश की, लेकिन रोमांटिक होना अब शायद फैशन में नहीं है, या ऐसी परंपरा अब नहीं रही । मुझे लगता है कि अब यह पुराना फैशन हो गया है।"
एंडरसन ने कविता में पुरुषों के प्रति अपनी अशांति जाहिर करते हुए लिखा है, "किसी पुरुष को यह नहीं पता कि मेरे साथ कैसे पेश आना चाहिए।"
एंडरसन (47) ने खुलासा किया है कि उन्होंने तीन जुलाई को अपने पति से तलाक लेने के लिए अर्जी दाखिल की है।
एंडरसन ने विवाह पर लिखी कविता
Saturday, July 12, 2014 14:49 IST



